रामपुर, अप्रैल 17 -- तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना मंगलवार की देर रात की है। उत्तराखंड राज्य के बाजपुर क्षेत्र के हरलालपुर निवासी शकील का बेटा नईम (33) किसी काम से स्वार की ओर जा रहा था। बिजारखाता तिराहे के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नईम बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ा। जब तक राहगीर मौके पर पहुंचे तब तक ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.