रामपुर, दिसम्बर 5 -- ग्रामीण के घर में कोबरा सांप के निकलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर कोबरा सांप को पकड़ लिया और जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है। गुरुवार को क्षेत्र के गांव रहमतगंज निवासी सतेंद्र मौर्य के घर में कोबरा सांप घुस गया। जब सतेंद्र की नजर घर में कुंडली मारकर बैठे कोबरा सांप पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे अन्य परिजन भी सांप को देखकर सहम गए। सतेंद्र के द्वारा तत्काल मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर ग्रामीणों के सहयोग से कोबरा सांप को पकड़ लिया। वन विभाग की टीम के द्वारा पकड़े गए कोबरा सांप को जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। कोबरा सांप के पकड़े जाने पर सतेंद्र और उसके परिजनों ने राह...