रामपुर, मार्च 12 -- मसवासी। खनन लदे बेकाबू डंपर ने सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे चौकी पुलिस ने उत्तराखंड काशीपुर के हायर सेंटर में भर्ती कराया है। वहीं, दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। घटना बुधवार सुबह लगभग नौ बजे की है। मुजफ्फरनगर निवासी मुकीम अहमद किसी कार्य से बाजपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह मानपुर गुरुद्वारे के नजदीक पहुंचे तभी सामने से आ रहे खनन भरे तेज रफ्तार डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार सवार मुकीम अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका पाकर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने घायल कार सवार युवक को बाहर निकाला और घटना की चौकी पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.