दुमका, जनवरी 2 -- दुमका। नए साल के 2026 के स्वागत में उपराजधानी दुमका के साथ मसानजोर व आसपाल के पिकनिक स्पॉटों पर दिन भर जश्न का माहौल रहा। नए साल की खुशी का आलम यह रहा की लोग कड़ाके की ठंड की परवाह किए बिना सामान के साथ पिकनिक मनाने निकल पड़े। गुरुवार की सुबह से ही नए साल के उत्साह से सराबोर लोगों ने दुमका शहर के आसपास के पिकनिक स्पॉटों कुरूवा, बास्कीचक, सेल्फी ब्रिज, तातलोई, चूटोनाथ, पुसोरो नदी घाट, हिजला नदी, बिजयपुर नदी घाट सहित अन्य स्थानों पर जाकर पिकनिक काक लुत्फ उठाया। वहीं मसानजोर, दिग्लपहाड़ी, कैराबनी डैम, सिलंगी, नारगंज सहित अन्य स्थानों पर भी पिकनिक मनाने वाले पहुंचे। यहां का मसानजोर एक ऐसा पिकनिक स्थल हैं, जहां नववर्ष पर पिकनिक मनाने के लिए पश्चिम बंगाल से आने वाले सैलानियों का भी जमघट लगता हैं। वहीं दुमका शहर के दुमका पार्क,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.