लोहरदगा, अप्रैल 6 -- भंडरा, प्रतिनिधि। आस्था के महापर्व रामनवमी के अवसर पर लोहरदगा भंडरा प्रखंड क्षेत्र के मसमानो गांव में रामजन्मोत्सव के अवसर पर भव्य मेला सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह से ही राम भक्त श्री राम व भक्त हनुमान की पूजा अर्चना में मग्न दिखे। वहीं दोपहर बाद शाम में मेला आयोजन महावीर मंडल मसमानो के बैनर तले भव्य मेला का आयोजन किया गया। बच्चे, बूढ़े व युवक हाथ में लाठी डंडा व पारम्परिक हथियार लेकर नाचते थिरकते नजर आए। जय श्री राम, जय बजरंगबली, रामलखन जानकी जय बोलो हनुमान की नारा से क्षेत्र गुंजायमान रहा। मेला टांड़ में शामिल लोगों के लिए चना, गुड़, पानी व शरबत की व्यवस्था की गई थी। मेला में आए 15 अखाड़ों के लोगों ने एक से बढ़कर एक खेल प्रस्तुत किए। इनको पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेला स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.