कोडरमा, जनवरी 21 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मसनोडीह स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में साइबर ठगी से बचाव को लेकर एक जागरुकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत करना एवं उनसे सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में वीएलई रतन कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो दिखाकर समझाया गया कि किस प्रकार साइबर ठग भोले-भाले ग्रामीणों के साथ-साथ शिक्षित लोगों को भी अपने जाल में फंसा लेते हैं। वीएलई रतन कुमार ने बताया कि यदि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा लॉटरी लगने, केवाईसी अपडेट कराने, बैंक खाते से संबंधित जानकारी लेने, पैसे डबल करने या किसी सरकारी यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.