लातेहार, जनवरी 15 -- लातेहार,प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के सात पड़हा धनकारा गांव मे मसना पूजा सह पड़हा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अथिति पूर्व मंत्री देव कुमार धान ने मुख्य रूप से गांव को संगठित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति, रीति रीवाज और पांचवी अनुसूचित हमारी परपंरा के अनुसार हमे संवैधानिक अधिकार प्रदान किया है। पांचवी अनुसूचि के तहत आदिवासी लोगों के लिए लाभ और हानियों पर चर्चा किया गया। सम्मेलन मे जिला पड़हा बेल प्रभुदयाल उरांव, प्रखंड पड़हा दीवान रामलाल उरांव, पड़हा अगुवा और समाजसेवी पहलु उरांव, राजीव उरांव, तुलेश्वर उरांव, तेतर उरांव, बनेश्वर उरांव, लालधारी उरांव, रामदेव उरांव, बीरबल उरांव, करमलाल उरांव, चुरामन उरांव, बलराम उरांव, चैतू उरांव, धनलाल उरांव समेत कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...