रांची, जनवरी 15 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू के बांदे सीमांत क्षेत्र अंतर्गत पंचघाघ मोड़ के समीप स्थित मसना घेरा में अवैध अतिक्रमण की खबर गुरुवार को दैनिक हिन्दुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। खबर पर संज्ञान लेते हुए मुरहू के अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी ने स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी ने पाया कि मसना घेरा परिसर में नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा परिसर में भारी मात्रा में बालू का डंप यार्ड भी बनाया गया है। घेरा क्षेत्र के अंदर पक्का निर्माण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जो भूमि उपयोग नियमों और परंपरागत व्यवस्था का खुला उल्लंघन है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अंचलाधिकारी ने मौके पर ही अवैध निर्माण कार्य को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.