मुरादाबाद, नवम्बर 30 -- मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र स्थित पीतल कारखाना में काम करने के दौरान मशीन से मजदूर की तीन उंगली कट गई थी। उस मामले में अब कारखाना मालिक, ठेकेदार समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। थाना कटघर के मोहल्ला रहमतनगर गली नंबर 1 निवासी अबूतल्हा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह लाल नगरी स्थित कारखाने में मजदूरी का काम करने के लिए जाता था। पीड़ित के अनुसार बीते 22 अक्तूबर को रात 8.00 बजे कारखाना मालिक गुड्डू और उसके ठेकेदार अनीस ने उसे जबरन प्रेस मशीन में काम करने को कहा। पीड़ित ने यह कहते हुए मशीन पर पर काम करने से मना कर दिया कि वह तो मजदूरी पर सहायक का काम करता है। मशीन की कोई जानकारी नहीं है। आरोप है कि मना करने के बावजूद कारखाना मालिक और ठेकेदार ने जसे जबरन मशीन का काम सौंप दिया। वह काम कर रहा थ तभी उसका बायां हाथ प्रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.