श्रावस्ती, जनवरी 16 -- इकौना। इकौना थाना क्षेत्र गोविन्दपुर गांव निवासी फूलचंद्र की पांच वर्षीय पुत्री आराधना शुक्रवार को बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान वह घर के बाहर लगी चारा मशीन के पास पहुंच कर उसे चलाने लगी। तभी उसका हाथ मशीन के गड़ासे के बीच आ गया और उसके हाथ की उंगलियां कट गई। परिजनों ने घायल बालिका को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। जहां से उसे हालत गंभीर में ट्रामा सेन्टर बहराइच रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...