प्रयागराज, फरवरी 13 -- उत्तर मध्य रेलवे के केंद्रीय चिकित्सालय में एक जटिल पुनर्निर्माण सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। करछना निवासी विकास कुमार का दाहिना हाथ मशीन में फंसकर कुचल गया था, जिससे उनकी उंगली विकृत हो गई और हाथ लगभग निष्क्रिय हो गया था। उन्होंने अस्पताल के जनरल सर्जन डॉ. संजय कुमार से संपर्क किया। 11 फरवरी को जांच के बाद डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में करीब दो घंटे तक चली सर्जरी में उंगली की विकृति ठीक की गई और हाथ की कार्यक्षमता लगभग सामान्य स्तर पर हो गई। इस ऑपरेशन में सिस्टर इंचार्ज मंजू सोनकर, स्टाफ नर्स अंकिता व मेडिकल असिस्टेंट मूलचंद, आरती और रोमेश की टीम शामिल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.