दरभंगा, दिसम्बर 16 -- दरभंगा। पशु चारे के लिए कुट्टी काटने के दौरान मशीन की चपेट में आ जाने से मंगलवार को युवक का एक हाथ कट गया। आनन-फानन में इलाज के लिए उसे डीएमसीएच पहुंचाया। जख्मी की पहचान मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के भगता निवासी हरि लाल चौपाल के पुत्र रतन लाल (35) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी होने पर इलाज के लिए उसे मधेपुर पीएचसी ले जाया गया था। वहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...