बागपत, फरवरी 22 -- खेकड़ा। क्षेत्र के डूंडाहैड़ा गांव की प्लास्टिक गलाने वाले फैक्ट्री की मशीन में तेज धमाके के साथ आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से एक श्रमिक गंभीर रूप में झुलस गया। उपचार के लिए उसे दिल्ली के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के डूंडाहैड़ा गांव में प्लास्टिक गलाने की एक फैक्ट्री है। फैक्ट्री में दर्जनों श्रमिक काम करते हैं। उन्हीं के साथ श्रमिक प्रदीप शनिवार की रात फैक्ट्री की मशीन चला रहा था। तभी मशीन में तेज धमाके के साथ आग लग गई। श्रमिक प्रदीप आग की चपेट में आकर गंभीर रूप में झुलस गया। हादसे का पता चलते ही फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। आग पर काबू पाए जाने के बाद साथी मजदूर तुरंत ही प्रदीप को उपचार के लिए दिल्ली के ट्रामा सेंटर ले गए। वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस को अभी तक हादसे की सूचना नहीं दी गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.