लातेहार, जनवरी 14 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के जनवितरण प्रणाली की दुकानों में ई पॉश मशीन नहीं खुलने से हरा कार्डधारियों का राशन वितरण बाधित हो गया है। हरा कार्डधारियों को जनवरी महीने का राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। कार्डधारी काफी परेशान हैं। उन्हें रोज जविप्र से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। डीलर ज्वाला प्रसाद, मुरारी लाल, कुलदीप सिंह और अशोक राम ने बताया कि इस महीने में हरा कार्ड के राशन वितरण के लिए ई पॉश नहीं खुल रहा है। इससे हरा कार्डधारियों का अंगूठा मशीन में नही लग पा रहा है। ई पॉश मशीन में ऑन लाइन आयी तकनीकी गड़बड़ी दूर नहीं हो पा रही है। बुधवार को भी मशीन का सर्वर डाउन रहा। जिससे लाल कार्डधारियों को भी राशन वितरण प्रभावित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.