चंदौली, फरवरी 16 -- नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के लाखापुर गांव स्थित खादी उत्पादन केंद्र में बीते शनिवार की रात चोरों ने दो मशीन चुरा ली। इसकी जानकारी रविवार की सुबह होने पर संचालक ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खादी ग्रामोद्योग संस्थान के संचालक अधिवक्ता समरनाथ सिंह यादव खादी उत्पादन केंद्र का संचालन गोरी और लाखापुर गांव में करते हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...