समस्तीपुर, अप्रैल 10 -- समस्तीपुर। जिले में सोने-चांदी के गहने बनाने वाले कारीगरों की संख्या एक हजार से अधिक है। बदलते समय के साथ इन कारीगरों को कई चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है। इनका कहना है कि आधुनिक मशीनों से बने गहनों ने व्यवसाय को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाया है। ऊपर से महंगाई की मार भी परेशानी में डाल रही है। लोग अब शादी-विवाह को छोड़कर जेवर कम बनवाते हैं। गहने की मरम्मत भी लोग पहले की अपेक्षा कम करवाने लगे हैं। कारीगरों ने सरकार से व्यवसाय को फिर से खड़ा करने के लिए पहल करने की मांग की है। मशीन से बने गहनों की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। उपभोक्ता अब हल्के, आकर्षक और विभिन्न डिजाइनों वाले गहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो कम समय में और कम लागत में तैयार हो जाते हैं। बड़ी-बड़ी ज्वेलरी कंपनियां मशीन से एक जैसे गहनों की शृंखला बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.