बिहारशरीफ, फरवरी 1 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरगी बिगहा गांव में रविवार को मशीन की चपेट में आकर किसान का हाथ कट गया। जख्मी 60 वर्षीय विजेन्द्र पंडित को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। ग्रामीणों की मानें तो वे घर के पास मशीन से कुट्टी काट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका एक हाथ मशीन में फंसकर कट गया। ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...