गाज़ियाबाद, जनवरी 9 -- मोदीनगर। नगर की लंकापुरी कॉलोनी स्थित डंपिंग ग्राउंड में मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए सात वर्षीय बच्चे ने मेरठ के अस्पताल में दम तोड़ दिया। जगत पुरी कॉलोनी निवासी कालिया का सात वर्षीय बेटा सुमित गुरुवार को लंकापुरी कॉलोनी स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास बकरी चराने गया था। इसी बीच कूड़ा एकत्र करने वाली मशीन की चपेट में आ गया। आरोप है कि मशीन चालक ने बच्चे को कूड़े के ढेर में दबाने का प्रयास किया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...