भागलपुर, दिसम्बर 3 -- भागलपुर। अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय परिसर में 6 दिसंबर को एक दिवसीय नियोजन कैम्प लगाया जाएगा। इस कैम्प में गुजरात की एक कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर एसेंबली लाइन के 50 पद पर नियोजन किया जाएगा। 18-35 आयु वर्ग वाले 10वीं, 12वीं या आईटीआई पास वाले युवक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी सहायक निदेशक ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...