लखनऊ, दिसम्बर 20 -- रहीमाबाद। संवाददाता रहीमाबाद के जौरिया- रूसेना संडीला की जर्जर सड़क की मरम्मत मशीनों से न किए जाने से नाराज़ ग्रामीणों ने सड़क पर उतर आए। लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध किया। सड़क बनाने के लिए जगह जगह गिट्टी डाली गई है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की है कि सड़क काम निर्धारित मानक और मशीनों से कराया जाए। ताकि टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण सड़क बने। ग्रामीणों के बताया कि यह सड़क काफ़ी जर्जर हो चुकी है, जिसको चलते सिंचाई विभाग को सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी मिली है। सड़क की मरम्मत के लिए मशीनों के उपयोग की आवश्यकता है। जबकि ठेकेदार मशीनों के बजाय मजदूरों से सड़क बनवाने की बात कही। इससे ग्रामीण नाराज हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क मशीनों से मजबूत बनेगी और लंबे समय तक उखड़ेगी नहीं। मजदूरों से सड़क मानकों के अनुरूप नहीं बन पा...