बदायूं, अप्रैल 19 -- सुविधा संसाधन और डाक्टर होने के बाद भी मरीजों को डेंटल का उपचार नहीं मिल पा रहा है। मशीनें खराब होने का बहाना करने के साथ ही मरीजों को वापस कर दिया जाता है। ऐसे में मरीजों को इधर-उधर प्राइवेट में उपचार को भटकना पड़ रहा है। इससे मरीज परेशान हैं लेकिन कोई भी अधिकारी समस्या सुनने को तैयार नहीं है। ओपीडी से दर्जनों मरीजों को वापस किया जा रहा है। जिला पुरुष अस्पताल की ओपीडी दंत रोग विभाग इन दिनों खानापूर्ति के लिए खुल रहा है। ओपीडी के दंत रोग विभाग में ड्रेसिंग के साथ-साथ ऑपरेशन वाली सहित तीन मशीनें खराब पड़ी हैं। पिछले 15 दिनों से मशीनें खराब पड़ी हैं लेकिन हीलाहवाली चल रही है। मशीनों को ठीक नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में मरीज पहुंचते हैं तो कहा जाता है कि मशीनें खराब हैं इसीलिए दांत का ऑपरेशन नहीं हो सकता है इसके अलावा ड्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.