मधुबनी, जुलाई 15 -- फुलपरास,एक संवाददाता। स्थानीय श्री कृष्ण यादव प्लस टू उच्च विद्यालय बरही फुलपरास के मैदान में सोमवार को प्रखंड स्तरीय मशाल 2025 प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रामपुकार यादव व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के 14 संकुल से चयनित प्रतिभागी ने भाग लिया जिसमें एथलेटिक्स, लम्बी कूद,60 मीटर दौड़,600 मीटर दौड़, 800मीटर दौड़, क्रिकेट थ्रो बॉल सहित,कबड्डी,वॉलीबॉल एवं फुटबॉल में प्रतियोगिता होगी और उसमें चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता कार्यक्रम संचालन में समन्वयक कमलेश कैबार, हाई स्कूल के मो अकबर अली, संचालक रामकृष्ण यादव,प्रमोद कुमार यादव कई विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सहित अन्य शिक्षक सैकड़ों की संख्या ...