नवादा, जनवरी 30 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ पटना के आह्वान पर संघ की जिला शाखा इकाई द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन के क्रम में तीसरे दिन बुधवार को होमगार्ड जवानों ने शहर में मशाल जुलूस निकाल कर सरकारी नीतियों का विरोध जताया। सभास्थल से निकलकर जुलूस व्यवहार न्यायालय परिसर के समीप तक गया और फिर वापस लौट आया और सभा में परिवर्तित हो गया। इस दौरान संघ के सदस्यों ने उनकी वर्षों से चली आ रही 21 सूत्री मांगों को आश्वासन के बावजूद नहीं माने जाने पर आक्रोश जताया। जवानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती है, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। मशाल जुलूस में जिले भर के होमगार्ड जवान शामिल थे। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सभी साथी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के स्थानीय विधायक को संघ का मांग पत्र सौंपेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.