सोनभद्र, फरवरी 11 -- अनपरा,संवाददाता। चार लेबर कोड के खिलाफ कोयला कर्मियों ने जमकर मशाल जुलूस और बाइक रैलियां निकाली। एनसीएल की ककरी,कृष्णशीला और बीना व जयंत वर्कर क्लब से मशाल जुलूस रैली का आयोजन किया गया।समेत कई परियोजनाओं में विरोध सभाएं कर गुरुवार 12 फरवरी की हड़ताल को शतप्रतिशत सफल बनाने की अपील कोयला कर्मियों से की। संयुक्त मोर्चा सिंगरौली में शामिल एटक, इंटक, एचएमएस व सीटू के साथ ही ओ.बी.सी. कोल इम्प. वेलफेयर एसोसिएशन की अगुवाई कर रहे पदाधिकारियों ने कहा कि गुरवार को कोल डिस्पैच ,आउटसोर्सिंग ,कोयला उत्पादन से लेकर निजी परिवहन भी बंद कराया जायेगा। लेबर कोड किसी हालत में स्वीकार नही होंगे। मशाल रैली में जयंत एवं दुधीचुआ क्षेत्र के सैकड़ों कर्मचारियों, पदाधिकारियों, केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष, महामंत्री एवं सभी प्रमुख नेताओं ने भाग लिय...