अमरोहा, अप्रैल 25 -- भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चौधरी चरण सिंह नगर से परी चौक तक मशाल जुलूस निकाला। आतंकवाद का विरोध जताते हुए पुतला फूंका। नरेश चौधरी ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। यहां किसान खेतों में पसीना बहाता है और वीर सपूत देश की सीमा पर फौजी बनकर पसीना बहाते हैं। कहा कि खेतों से लेकर देश की सीमा तक की जिम्मेदारी सिर्फ किसान की है। किसान अपनी जिम्मेदारी को भली भांति निभाता है। इस दौरान विजयवीर सिंह, अरुण सिद्धू, नितिन चौधरी, पाटिल चौधरी, नितिन गोस्वामी, इकबाल सैफी, किरन पाल सिंह, ओम प्रकाश दरोगा, अभिषेक भुल्लर, समीर चौधरी, नरेश धारीवाल, अमित चीमा, अजब सिंह, हिटलर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.