मधुबनी, सितम्बर 8 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी प्रतिभागियों में काफी उत्साह दिखा। बिहार के राजगीर में आयोजित एशियाई कप हॉकी में भारत की जीत से खिलाड़ियों में गजब का उत्साह एवं उत्सव का माहौल दिखा। जिला स्तरीय मशाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन आयोजित हुए खेलों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि वॉटसन स्कूल परिसर स्थित खेल भवन में अंडर 16 कबड्डी बालिका और उच्च विद्यालय पण्डौल के मैदान में अंडर 14 फुटबॉल मैच खेला गया। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि कबड्डी और फुटबॉल सहित अन्य खेलों में जिले के बच्चे-बच्चियों द्वारा जो उत्साह दिखाया जा रहा है, उससे आने वाले दिनों में जिले में खेलों का नया अध्याय जुड़ने के आसार बढ़ गए हैं। उन्होंने आज खेल आयोजन के तीसरे दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.