बगहा, जुलाई 9 -- योगापट्टी। योगापट्टी प्रखंड परिसर में मंगलवार को मशाल खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन बीडीओ शशिभूषण कुमार, बीईओ रूपलाल मंडल, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास,सहकारिता पदाधिकारी सुनील कुमार ने किया। बीडीओ शशिभूषण कुमार ने कहा कि आप लोग पढ़ाई के साथ खेल पर भी ध्यान दीजिए। बीईओ रूपलाल मंडल ऐने कहा कि सर्वागिक विकास के लिए स्वस्थ्य शरीर की आवश्यकता है।और यह खेल से ही मिलेगा।वहीं इस प्रतियोगिता में अंडर 14 व अंदर 16 के बच्चों ने भाग लिया। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहुअरवा के वर्ग 8 की छात्रा अफसाना खातून ने 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर रही। मौके पर प्रमुख पति शम्भु माली, उप प्रमुख बृजेश यादव,प्रखण्ड अंचल सचिव चंद्रभूषण सिंह उर्फ मोहन सिंह,प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सुबोध शुक्ल, पूर्व बीआरपी विनोद राउत, लेखपाल गागा प्रस...