भागलपुर, दिसम्बर 10 -- वरीय संवाददाता, भागलपुर। जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय ने विद्यालय, शंकुल व प्रखंड स्तर पर आयोजित हुए मशाल खेलकूद प्रतियोगिता में खर्च की गई राशि के डीसी बिल को जमा करने को कहा है। डीपीओ एसएसए बबीता कुमारी ने इससे संबंधित पत्र विद्यालय अवर निरीक्षक भागलपुर व सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को जारी किया। बिल जमा करने के लिए सभी प्रखंडों व नगर निगम के लिए तिथि तय की गई। वहीं समय पर बिल जमा नहीं करने वाले के खिलाफ राशि का दुरुपयोग करने आरोप में कार्रवाई शुरू की जाएगी। पीरपैंती व नारायणपुर को 12 दिसंबर को बिल जमा करना है। वहीं कहलगांव व नवगछिया को 13 दिसंबर, सुल्तानगंज व बिहपुर को 15 दिसंबर, शाहकुंड व नाथनगर को 16 दिसंबर, गोराडीह, रंगरा चौक व गोपालपुर को 17 दिसंबर, जगदीशपुर, सबौर व इस्माईलपुर को 18 दिसंबर और नगर निगम, सन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.