भभुआ, जनवरी 16 -- जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-14 व अंडर-16 खिलाड़ियों ने दिखाया था दमखम प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। खेल विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय मशाल खेल खोज प्रतियोगिता 2024-25 का समापन के बाद शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया गया। शुक्रवार को जगजीवन स्टेडियम स्थित खेल विभाग के कार्यालय में शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक ओम प्रकाश कुमार की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 2500, द्वितीय स्थान पर रहने वालों को 1500 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 1000 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कृत होने वाले खिलाड़ियों में रामपुर प्रखंड...