भागलपुर, सितम्बर 20 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दुर्गापूजा को लेकर शहरभर के दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा शुरू होने में अब महज दो दिन शेष रह गए हैं। वहीं शहरभर के कई दुर्गा मंदिरों और पंडालों में आज भी बांग्ला रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की जाती है और वर्षों से परंपराएं आस्था के साथ निभाई जा रही हैं। शहर के मशाकचक स्थित प्राचीन दुर्गाबाड़ी इस वर्ष हर्षोंल्लास के साथ 108वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। दुर्गाबाड़ी के अध्यक्ष डॉ. शान्तनु घोष ने बताया कि प्राचीन दुर्गाबाड़ी मंदिर वर्ष 1918 में स्व. रमनी मोहन सिन्हा ने इसकी शुरुआत की थी। स्वतंत्रता के पूर्व काल से ही यहां दुर्गापूजा, योगाभ्यास, हरिनाम संकीर्तन और अन्य धार्मिक आयोजन होता आ रहा है। स्व. रमनी मोहन सिन्हा ने इस मंदिर की जमीन को महज 501 रुपये म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.