नई दिल्ली, जनवरी 15 -- बॉलीवुड एक्टर दीपक तिजोरी ने तीन लोगों के खिलाफ ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज करवाया है। गुरुवार को पुलिस ने बताया कि दीपक तिजोरी ने तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। तीनों आरोपियों ने दीपक तिजोरी से उनकी फिल्म के लिए फंड की व्यवस्था करने के नाम पर 2.50 लाख रुपये की ठगी की है।क्या है दीपक तिजोरी के साथ ठगी का मामला? हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि तिजोरी अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए वित्तीय सहायता तलाश रहे थे। इसी दौरान तिजोरी के दोस्त ने उन्हें पहले आरोपी से मिलवाया। उसने दावा किया कि वो किसी म्यूजिक कंपनी के साथ जुड़ा हुआ है। पिछले साल फरवरी में तिजोरी को एक लड़की से मिलवाया गया। उसने दावा किया कि वो एक फिल्म प्रोड्यूसर है और वो तिजोरी की फिल्म के लिए पैसे की व्यवस्था करने में मद...