सिमडेगा, फरवरी 8 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के छोटकाडुईल के ग्राम प्रधान हरिकिशोर साय एवं दामिनी देवी ने मशरूम खेती कर स्वरोजगार से जुडकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है। हरिकिशोर साय एवं दामिनी देवी ने मशरूम खेती का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के उपरांत उन्होंने अपने घर में ही कम स्थान और कम लागत में मशरूम उत्पादन की शुरुआत की। हरिकिशोर साय ने बताया कि मशरूम की खेती बहुत ही सरल है और इसे कोई भी किसान या परिवार कम पूंजी में शुरू कर सकता है। यह आजीविका का एक बेहतर विकल्प बन सकता है। उन्होंने बताया कि वे गांव स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित करने की रणनीति भी तैयार कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आजीविका से लाभान्वित हो सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.