जमशेदपुर, फरवरी 23 -- शहर और आसपास के क्षेत्रों की लगभग 200 महिलाएं मशरूम की खेती के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं। बागवानी विभाग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) बनाकर संगठित रूप से मशरूम उत्पादन शुरू किया है। खास बात यह है कि इस खेती के लिए बड़े खेत या जमीन की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि घर के एक कमरे में ही पुआल बिछाकर मशरूम उगाया जा रहा है। महिलाएं 10 गुना 10 फीट के कमरे में मशरूम उत्पादन कर रही हैं, जिससे नियमित आय का स्रोत तैयार हुआ है। मशरूम की बाजार में अच्छी मांग है और यह लगभग 700 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। इसके अलावा महिलाओं ने मशरूम से अचार और बिस्कुट बनाने का प्रशिक्षण भी लिया है। मशरूम बिस्कुट का 100 ग्राम पैकेट 80 रुपये में बिकता है, जिससे उनकी आमदनी में और वृद्धि हो रही है। पि...