आरा, फरवरी 21 -- शाहपुर। प्रखंड के ई किसान भवन शाहपुर में मशरूम खेती के उत्पादन पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से मशरूम उत्पादन तकनीक बोआई से लेकर मशरूम बैग बनाने एवं उसके रखरखाव, मार्केटिंग के तौर-तरीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से लगभग 50 किसानों ने भाग लिया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजन शुक्ला, सहायक तकनिकी प्रबंधक नीतीश कुमार, सहायक तकनिकी प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार, किसान सलाहकार विश्वकर्मा कुमार, किसान सलाहकार रविभूषण,सहित कई अन्य प्रमुख रूप से थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...