लखीसराय, जनवरी 31 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। कृषि प्राद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के द्वारा नगर परिषद एवं प्रखंड के युवक-युवतियों एवं शिक्षित किसानों को मशरूम के उत्पादन के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह दस दिवसीय प्रशिक्षण जिला कृषि कार्यालय में होगा। वर्मी कंपोस्ट के लिए भी फ्री प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोनों में उम्र की सीमा 15 से 59 वर्ष है। निःशुल्क प्रशिक्षण को लेकर सहायक तकनीकी प्रबंधक नेहा सुमन के द्वारा शुक्रवार को इसकी विस्तृत जानकारी ई किसान भवन में दी गई। उन्होंने कहा कि यह युवाओं और पढ़े-लिखे किसानों के लिए उपयोगी है। प्रशिक्षण के लिए विहित प्रपत्र अर्थात फार्म भरना है और उसके साथ आधार कार्ड, बैंक खाता, फोटो और मैट्रिक उत्तीर्ण होने के प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियां संलग्न करनी है। उन्होंने कहा कि फार्म ई किसान भवन में...