समस्तीपुर, दिसम्बर 9 -- सरायरंजन। प्रखंड के जितवारपुर कुम्मिरा स्थित वार्ड 6 में सोमवार को डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन के तत्वावधान में स्थानीय प्रगतिशील किसानों की एक बैठक आयोजित हुई। इसमें मुख्य रूप से एफपीसी, मृदा परीक्षण, शून्य जुताई, डीसीआर व मशरूम की उन्नत खेती के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि इस बैठक का उद्देश्य ऐसे किसानों की पहचान करना है, जो संस्था से प्रशिक्षण लेकर कृषि कार्य कर सकें। बैठक में कुल 42 किसानों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राजीव कुमार ने की। मौके पर संस्था के कार्यकर्ता अखिलेश कुमार, किसान रामनिवास चौधरी, सीताराम चौधरी, गणेश चौधरी, रामकृष्ण चौधरी, बलवंत कुमार ईश्वर, विक्की कुमार सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...