हापुड़, नवम्बर 1 -- हापुड़। कृषि विज्ञान केन्द्र, बाबूगढ के सभागार में के.वी.के की आठवीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ के निदेशक प्रसार, डा. पी.के.सिंह की अध्यक्षता में केन्द्र की प्रगति रिपोर्ट एवं आगामी कार्ययोजना के बारे में प्रस्तुत की गई। उपनिदेशक कृषि ने केन्द्र के वैज्ञानिकों को सुझाव देते हुए कहा कि वे कृषकों की आय दुगनी कराने हेतु मशरूम की खेती का प्रशिक्षण केन्द्र पर कराने एवं वैज्ञानिक विधि से खेती करने के लिये कृषकों के प्रक्षेत्र पर प्रदर्शन एवं प्रशिक्षणों का आयोजन भी कराया जाए। बैठक की शुरूआत करते हुए केन्द्र के अध्यक्ष डा. अरविन्द कुमार ने केन्द्र की नवंबर, 2024 से अक्टूबर, 2025 की प्रगति रिपोर्ट एवं आगामी कार्ययोजना वर्ष 2026-27 प्...