लोहरदगा, दिसम्बर 26 -- लोहरदगा, संवाददाता।बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, आरसेटी लोहरदगा के द्वारा 10 दिवसीय निःशुल्क मशरूम खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। इसकी शुरूआत जीएम, जिला उद्योग केंद्र रघुवर सिंह, बैंक ऑफ इंडिया लोहरदगा मुख्य प्रबंधक सत्यनारायण रजक, वित्तीय समावेशन,बैंक ऑफ इंडिया रांची अंचल आभा रानी सिंह, जेएसएलपीएस जिला प्रबंधक विपिन चंद्र, बीपीएम पेशरार विजय कुमार एवं आरसेटी निदेशक सुरेश भगत ने की। इस अवसर पर रघुवर सिंह ने कहा कि आज मशरूम की खेती किसानों के लिए आय का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है। कम लागत में अधिक लाभ देने वाली इस खेती के माध्यम से किसान अच्छी आमदनी कर रहे हैं। मशरूम उत्पादन से जुड़ी विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी दी जाएगी, साथ ही जिला उद्योग केंद्र द्वारा उपलब्ध विभि...