कटिहार, दिसम्बर 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) ने अहम पहल की है। बुधवार को संयुक्त कृषि भवन, कटिहार के सभागार में मशरूम उत्पादन एवं तेलहन फसल पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी 16 प्रखंडों से किसान पाठशाला के संचालक, प्रगतिशील किसान, कृषि वैज्ञानिक और जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन आत्मा के उप परियोजना निदेशक दीक्षा कुमारी, सहायक निदेशक (शस्य) प्रक्षेत्र मोना कुमारी और कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के वरीय वैज्ञानिक पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को आधुनिक खेती के ऐसे विकल्पों से रूबरू कराया गया, जिनसे कम लागत में अधिक आ...