भदोही, दिसम्बर 6 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नीति आयोग भारत सरकार द्वारा नामित केंद्रीय नोडल अधिकारी गौरव पुण्डीर आईआरएस, निदेशक वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने आकांक्षी ब्लॉक औराई क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण किए। डीएम शैलेश कुमार की उपस्थिति में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक लिए। भ्रमण में सामाजिक-सांस्कृतिक आयामों को नजदीक से देखा। औराई ब्लॉक परिसर में जनसुविधा को नवनिर्मित समूह शेड में एकता प्रेरणा सीएलएफ समूह की महिलाओं से संवाद कर उन्हें विकास के नवाचार आयामों से रूबरू कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र औराई में ब्लड टेस्टिंग मशीन की क्रियाशीलता का परीक्षण किया तथा जनमानस के चिकित्सकीय सुविधा को और प्रभावी बनाने पर बल दिया। जेठूपुर के ऑगनबाड़ी केन्द्र पर पहुंचकर अन्नप्रासन अैार गोद भराई संस्कार के माध्यम से शिशु और मात...