पूर्णिया, दिसम्बर 13 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में आयोजित पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में नालंदा से आए कुल 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 8 महिलाएं और 32 पुरुष शामिल थे। समापन सत्र में वरीय वैज्ञानिक डॉ. के. एम. सिंह ने प्रतिभागियों को पोस्ट, बटन और दूधिया जैसे विभिन्न प्रकार के मशरूम की खेती के तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने प्रतिभागियों से अपने-अपने क्षेत्रों में मशरूम की खेती अपनाने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को 2 किलो पोस्ट मशरूम का बीज भी दिया गया, ताकि वे घर पर इसकी शुरुआत कर सकें। अंतिम दिन प्रतिभागियों की परीक्षा भी ली गई, जिसमें सभी सफल रहे। इसके बाद उन्हें प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। .....मशरूम पोषक तत्वों का...