दरभंगा, दिसम्बर 2 -- जाले। स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में 'मशरूम की खेती' पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ।प्रशिक्षण में मुख्यतः बटन मशरूम की खेती के विषय में विशेष तौर पर जानकारी दी गई । प्रशिक्षण के दौरान डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के प्रो. डा. आरपी प्रसाद ने प्रशिक्षणार्थियों को अपनी देखरेख में बटन मशरूम लगवाया। डा. प्रसाद ने मशरूम की खेती से होने वाले फायदे के बारे में भी अवगत कराया तथा इसमें लगने वाली विभिन्न रोंगो तथा कीटों के बारे में भी जानकारी दी। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र के अध्यक्ष सह वरीय कृषि वैज्ञानिक डा. दिव्यांशु शेखर ने कहा कि अगर किसान भाई खेती-बाड़ी के साथ-साथ मशरूम का उत्पादन करें तो उनकी आय में वृद्धि हो सकती है।उन्हों...