मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुढ़नी के अनंत कमतौल स्थित मशरूम उत्पादक संघ की बैठक गुरुवार को नृपेन्द्र शाही की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि होली बाद संघ के आजाद मशरूम कार्यालय के प्रांगण में मशरूम उत्पादक का बड़ा सम्मेलन होगा। इसमें उत्पादक को झोपड़ी में बटन मशरूम उत्पादन की नई तकनीक की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कम लागत में अधिक उत्पादन कैसे हो, यह सम्मेलन में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार मशरूम उत्पादक के साथ खानापूर्ति करती है। मेरे उत्पादक झोपड़ी में मशरूम उत्पादन की योजना का आवेदन दे देते हैं और अनुदान की राशि देने के समय नियम में बदलाव कर योजना से वंचित कर देते हैं। इसका उदाहरण गांव का जितेन्द्र कुमार है। इसके यहां विभाग के अधिकारी ने निरीक्षण भी किया। इसके बावजूद उसे योजना से वंचित कर...