फतेहपुर, दिसम्बर 17 -- सुल्तानपुर घोष। थाना क्षेत्र के चक चमरु गांव में लगे मशरुम के तीन प्लांट में बुधवार भोर पहर अचानक आग लग गई। सब कुछ जलकर राख हो गया। प्लांट मालिक के अनुसार करीब चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है। प्लांट मालिक शाहनवाज ने बताया कि आग कि आंच से जगने के बाद देखा तो पूरे प्लांट में आग लग चुकी थी, आग से बचने के लिए आनन-फानन में वह लोग किसी तरह से जान बचाकर प्लांट से बाहर भागे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर आ गए। किसी तरह आग बुझाई गई लेकिन तब तक सब राख हो चुका था। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जान बूझकर आग लगाई है। सूचना पर पुलिस जांच को पहुंची थी। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...