छपरा, जनवरी 13 -- मशरक। एक संवाददाता थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनंत नारायण कश्यप द्वारा इलाज किया जा रहा है। मशरक - डुमरसन मुख्य पथ एनएच 227 ए राम जानकी पथ पर चैनपुर रेलवे ओवर ब्रिज के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में ढाका मार दिया जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को स्थानीय रंजन कुमार सिंह एवं हरेश्वर पांडेय ने मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचा। घायलों की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के बसंत कुमार राय के पुत्र गौरव कुमार एवं बिट्टू कुमार के रूप में हुई है जबकि मशरक - मलमलिया मुख्य पथ एनएच 227 ए राम जानकी पथ पर बनसोही तीन मुहान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.