छपरा, जून 4 -- मशरक। एक संवाददाता मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा स्कूल के पास मुख्य मार्ग पर ऑटो से भैस की टक्कर में छह सवार घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगो को बेहतर इलाज हेतु छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी आशा देवी, उनकी भतीजी 10 वर्षीय अनुष्का कुमारी , तरैया थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव निवासी पंकज कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी सोनी देवी तथा पुत्र मुन्ना का नाम शामिल हैं। ऑटो चालक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। अहिल्याबाई मराठा समाज की महान शासिका : सीग्रीवाल माँझी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर पर दीप प्र...