विकासनगर, मई 8 -- विकासखंड चकराता अन्तर्गत मशक गांव के लिए बनाई गई वैकल्पिक सड़क को ग्रामीणों ने लोनिवि को हस्तानांतरित करने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह को ज्ञापन प्रेषित किया। ग्रामीणों ने कहा कि कोटी-रजाणू मोटर मार्ग के बिनसोन गांव से मशक के लिए ढाई किलोमीटर संपर्क मार्ग जिला पंचायत निधि, विधायक निधि के माध्यम से बनाई गई है, लेकिन बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ होने व मलबा आने से वाहन चढ़ाई में नहीं चढ़ पाते हैं। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ती है। विशेषकर बुजुर्ग, महिला, बच्चों और बीमारी के दौरान ग्रामीणों को पैदल रास्ता नापना पड़ता है। साथ ही वैकल्पिक मार्ग से नकदी फसल ढुलान करने में भी बड़ी समस्या होती है। मशक गांव के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण प्रधान प्रशासक देई सिह चौहान, सदर सय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.