गाज़ियाबाद, नवम्बर 7 -- मुरादनगर। महाजनान कालोनी में शुक्रवार सुबह एक नीलगाय मकान की छत पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची गोरक्षा दल की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद नीलगाय को छत से उतारा। गोरक्षा दल के गुलशन राजपूत ने बताया कि नीलगाय महाजनान कॉलोनी निवासी रामनिवास शर्मा के घर की छत पर चढ़ गई थी। सुरक्षा के चलते लोगों ने उसे छत पर ही बंद कर दिया था। बाद में पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चार घंटे की मेहनत के बाद नीलगाय हो नीचे उतारा। वन विभाग की टीम ने नीलगाय को सकुशल वन क्षेत्र में पहुंचा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...