लखनऊ, सितम्बर 16 -- मवैया में मंगलवार को पूर्व पार्षद के घर बिजली मीटर बदलने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। नाराज लोगो ने जेई-एसडीओ पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद चाइनीज मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाये गये। लेसा व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को मवैया में चेकिंग अभियान चलाया। दोपहर करीब दो बजे एसडीओ अजय कुमार के नेतृत्व में टीम पूर्व पार्षद शांति सिंह के घर पहुंची। परिसर पर सुनीता सिंह के नाम से दो किलोवाट लोड कनेक्शन मिला। परिसर पर चाइनीज मीटर लगा था। इस दौरान कर्मचारियों ने घर का दरवाजा खटखटाया। घर में मौजूद महिलाओं ने दरवाजा खोला। आरोप है कि 08-10 कर्मचारी जबरन घर के भीतर घुस गये और वीडियो बनाने लगे। इस पर महिलाओं ने विरोध किया तो कर्मचारियों ने अभद्रता की। सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.