अररिया, दिसम्बर 18 -- अररिया, निज संवाददाता जिले में आए दिन मवेशी चोरी की घटनाएं होती रहती है तो मवेशी चुराने के बाद जिले के किसी न किसी मवेशी हटिया में ही इन मवेशियों को बेचने का काम करते हैं। ऐसे में मवेशी हटिया संचालक मवेशी खरीद बिक्री करने वालों का पूरा डिटेल्स का संधारण करें। मवेशी खरीदने और बेचने वालों का आधार कार्ड की कॉपी सुरक्षित रखें। यह बातें पुलिस कप्तान अंजनी कुमार ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में मीडिया कर्मियों से कहीं। उन्होंने कहा कि भरगामा मवेशी लूट और पशु पालक की हत्या मामले के अनुसंधान में इस बात का खुलासा हुआ है कि मवेशी हटिया संचालक खरीद बिक्री करने वालों का पूरा डिटेल्स नहीं रखते हैं।उन्होंने कहा कि मवेशी हटिया संचालक मवेशी खरीद और बिक्री करने वालों का पूरा पता रजिस्टर में अंकित करें और सबूत के तौर पर उनका आधार कार्...